फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: चलती ट्रक में लगी आग, चालक व खलासी ने ऐसे बचाई जान

Thu, 05 Nov 2020 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
धू धू कर जलता ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के राम जानकी मार्ग पर मईल थाना क्षेत्र के पिपरा बांध के समीप गुरुवार की सुबह चलती ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आग लगने पर चालक व खलासी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं स्थानीय लोगों ने सूचना मईल पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कमिर्यों ने पुलिस की मदद से काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंदौर से एक दाल लदा ट्रक बिहार के मीरगंज जा रहा था। राम जानकी मार्ग पर मईल थाना क्षेत्र के पिपरा बांध गांव के समीप पहुंचते ही अचानक ट्रक के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से से आग लग गई। जिससे ट्रक का आगे का भाग पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

ट्रक में आग लगने पर चालक दीपू व खलासी निर्मल विश्वास ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग बुझाकर वापस लौट गई।
विज्ञापन


एसओ मईल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया ड्राइवर व खलासी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें