आग को बुझाते फायर बिग्रेड के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर कोतवाली थाना क्षेत्र पुर्दिलपुर स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज के गोदाम में बुधवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि गोदाम में रखा 20 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचीं फॉयर बिग्रेड की आठ गाड़ियों ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया। हादसे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के सिनेमा रोड के रहने वाले नितिन अग्रवाल की पुर्दिलपुर खन्ना लॉज के पास कृष्णा इंटरप्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रानिक शॉप है। इसी शॉप के ठीक सामने की बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर उनका गोदाम भी है।
इसे भी पढ़ें: 35 पैसे में करा सकते हैं 10 लाख का बीमा, ऑनलाइन टिकट खरीदते वक्त लेना चाहिए इंश्योरेंस का फायदा
बुधवार की दोपहर गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। इसी बीच आग की लपटें उठने लगीं। पहले तो कर्मचारी और आसपास के लोग आग बुझाने की लिए दौड़े। लेकिन, तब तक आग की लपटें काफी तेजी हो गईं।
लोगों ने इसकी सूचना फॉयर बिग्रेड और पुलिस को दी। सीएफओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि फॉयर बिग्रेड की आठ गाड़ियों ने दो- दो बार पानी भरकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। फिलहाल, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।