- शॉर्ट-सर्किट से आग की आशंका, फायर विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट इलाके के रुस्तमपुर हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर स्थित मिश्रा प्लाईवुड की दुकान में मंगलवार की शाम को आग लग गई। आग से उसमें रखा प्लाईवुड का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, समय से फायर की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। आग की वजह शाॅर्ट सर्किट सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, रूस्तमपुर में न्यू मिश्रा ग्लास एंड प्लाईवुड की दुकान है। मंगलवार रात दुकान में बंद थी। अचानक दुकान से धुआं उठने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दुकान से आग से अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी भी आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान मौके पर फायर की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने आग से लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है।