गोरखपुर में एक दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में एक बड़ी घटना होने से बच गई। शहर में एक प्लाईवुड की दुकान में भयंकर आग लग गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को समय रहते काबू में कर लिया। गनीमत यह रहा कि आग को समय रहते काबू कर लिया गया। घटनास्थल के बगल में पेट्रोल पंप था। अगर आग को समय रहते काबू नहीं किया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग इतनी तेज थी कि कुछ मिनट में दुकान जल गई। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद और दमकल विभाग की जांबाजी की वजह से आग को काबू में कर लिया गया।