गीडा के सेक्टर 13 स्थित स्प्लिस लैमिनेटेस प्लाई फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे आग लग गई। आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में जुटी है।
गीडा के सेक्टर 13 में स्थित प्लाई फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई।
फैक्ट्री से धुआं निकलते देख कर्मियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए फैक्ट्री के तरफ दौड़ पड़े।