फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शौचालय के टीनशेड पर नग्न युवक का मिला शव, 25 मीटर दूर पेड़ पर लटका था कपड़ा

Thu, 19 Mar 2026 11:05 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एसपी के अनुसार  शव से करीब 25 मीटर दूर एक गूलर के पेड़ पर जींस पैंट और टी-शर्ट लटकी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि ये कपड़े मृतक के ही हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक का शव टीनशेड पर कैसे पहुंचा। यह भी संभावना जताई जा रही है कि घटना कहीं और हुई हो और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया हो।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शौचालय के टीनशेड के ऊपर नग्न अवस्था में अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से करीब 20 मीटर दूर स्थित राजेंद्र यादव की आटा चक्की के पीछे बने टीनशेड शौचालय पर लगभग 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक शव पूरी तरह नग्न था और उसके हाथ में आपत्तिजनक पैकेट भी मिला है।

घटना की जानकारी उस समय हुई जब आटा चक्की मालिक राजेंद्र यादव सुबह शौचालय गए। टीनशेड पर शव देख उन्होंने अपने बेटे रामप्रताप यादव उर्फ साहब को बताया। इसके बाद सुबह करीब सवा छह बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज सिंह और प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार  शव से करीब 25 मीटर दूर एक गूलर के पेड़ पर जींस पैंट और टी-शर्ट लटकी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि ये कपड़े मृतक के ही हो सकते हैं।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक का शव टीनशेड पर कैसे पहुंचा। यह भी संभावना जताई जा रही है कि घटना कहीं और हुई हो और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें