फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्र के लापता होने के मामले में दो महीने बाद प्राथमिकी दर्ज

Wed, 17 Jun 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। खड़ेसरी स्थित राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के छात्र अभिषेक वर्मा के दो महीने पूर्व लापता होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महराजगंज जिला निवासी व्यवसायी राजेश्वर वर्मा का बेटा अभिषेक कॉलेज में बीएचएमएस तृतीय वर्ष का छात्र है। उसके भाई ऋतिक वर्मा ने तहरीर में बताया था कि अभिषेक 10 अप्रैल को कॉलेज से घर जाने के लिए निकला था लेकिन नहीं पहुंचा। उसी दिन से उसका मोबाइल फोन भी बंद है। शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज में अभिषेक बैग लेकर गेट से निकलते देखा गया था। काफी जांच के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक गुमशुदगी रिपोर्ट की समीक्षा के बाद 15 जून को धारा तरमीम करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी माध्यमों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें