फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर FIR: गंदी मैम ने मासूम के साथ की ऐसी हरकत, शर्मसार हुए लोग, बोले- अब स्कूल भी सुरक्षित नहीं

Mon, 22 May 2023 06:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

मासूम की मां ने बताया कि गंदी मैम की शिकायत ही कोई नहीं सुन रहा था। केस दर्ज कराने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कभी थाने गई तो कभी तहसील में फरियाद लेकर पहुंची। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी के पास पहुंची, यहां से न्याय की उम्मीद जगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मासूम बच्ची की मां के डीएम से मिलने के बाद पुलिस ने गंदी हरकत करने वाली मैम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, मुकदमा नामजद नहीं दर्ज किया गया है। गंदी मैम अज्ञात ही है। लेकिन बच्ची की मां को न्याय की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


बता दें कि नौतनवां कस्बे के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची ने अपनी मां को बताया था कि स्कूल की छुट्टी के बाद उसकी मैम (शिक्षिका) ने उसे बॉथरूम में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत की थी। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत करके आरोपी मैम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस जांच के नाम पर टालमटोल कर रही थी।

कार्रवाई न होता देख बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री और महिला आयोग को पत्र भेजा था। स्कूल की प्रिंसिपल से भी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ भी नहीं दिखा है। स्कूल का स्टाफ भी आरोपी शिक्षिका को नहीं पहचान पा रहा है। फिर मासूम की मां जिलाधिकारी के पास जाकर पूरी बताई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

काफी भागदौड़ के बाद दर्ज हुआ केस तो मन को मिली शांति

थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं दिखा है। बच्ची भी किसी का नाम नहीं बता रही है। तहरीर के अनुसार प्रथम दृष्टया अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही रही है।

मासूम की मां ने बताया कि गंदी मैम की शिकायत ही कोई नहीं सुन रहा था। केस दर्ज कराने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कभी थाने गई तो कभी तहसील में फरियाद लेकर पहुंची। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी के पास पहुंची, यहां से न्याय की उम्मीद जगी।

डीएम से मामला बताने के 24 घंटे के अंदर केस दर्ज हुआ। अभी तो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में देखिए क्या होता है। अब जाकर मन को शांति मिली है। बच्ची के नाना ने बताया कि पुलिस अगर गंभीर रही तो इतनी जद्दोजदह नहीं करनी पड़ती।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें