फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो अलग जन्मतिथि से बनवाए पासपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाम-पता बदलकर पासपोर्ट बनवाने का आरोप
विज्ञापन

बड़हलगंज। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम, पता और जन्मतिथि दर्ज कराकर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में बड़हलगंज पुलिस ने मामखोर निवासी नगीना यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में दोनों पासपोर्ट का नवीनीकरण कराए जाने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन पासपोर्ट का इस्तेमाल विदेश यात्रा के लिए कब और कहां किया गया।
कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, निरीक्षक अपराध विनय कुमार यादव को 24 जून 2026 को मिले पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मामखोर निवासी नगीना यादव के नाम से अलग-अलग विवरण वाले दो पासपोर्ट जारी होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, एक पासपोर्ट में नाम नगीना प्रसाद, पिता का नाम रामसूरत यादव, माता का नाम पानमती देवी और जन्मतिथि चार दिसंबर 1961 दर्ज है। वहीं दूसरे पासपोर्ट में जन्मतिथि दो अगस्त 1969 दर्ज मिली। दोनों पासपोर्ट में पता और पहचान से संबंधित अन्य विवरण भी अलग-अलग पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोला दरवेश कुमार का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों पासपोर्ट से विदेश यात्रा की गई या नहीं और यदि यात्रा हुई तो उसका विवरण क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें