फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: थाईलैंड का ‘सोमझाई’ गोरखपुर में बना ‘सत्यदेवा’...विदेशी नागरिकता छुपाकर रची साजिश

Wed, 18 Mar 2026 06:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

थाईलैंड का नागरिक, जिसका असली नाम सोमझाई महादेराई है, गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के परसापार गांव में सत्यदेवा सिंह उर्फ सोनू (पुत्र ओमकार सिंह) के नाम से रह रहा था। उसने कूटरचित तरीके से आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे महत्वपूर्ण भारतीय दस्तावेज बनवा लिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गगहा थाना क्षेत्र के परसापार गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाईलैंड के एक नागरिक ने अपनी असली पहचान छुपाकर न केवल भारतीय दस्तावेज बनवाए बल्कि गंभीर अंतरराष्ट्रीय अपराधों में संलिप्त होने का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जांच में यह सामने आया है कि थाईलैंड का नागरिक, जिसका असली नाम सोमझाई महादेराई है। गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के परसापार गांव में सत्यदेवा सिंह उर्फ सोनू (पुत्र ओमकार सिंह) के नाम से रह रहा था। उसने कूटरचित तरीके से आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे महत्वपूर्ण भारतीय दस्तावेज बनवा लिए थे। 

इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसने बैंक खाते खुलवाए और उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग से अवैध लाभ प्राप्त किया। शिकायतकर्ता विनोद सिंह की ओर से एसएसपी को दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास थाई नेशनल आईडी और थाई पासपोर्ट मौजूद है।
विज्ञापन

आरोपी पर केवल धोखाधड़ी ही नहीं बल्कि सोने और मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे संगठित अंतरराष्ट्रीय अपराध, बैंकॉक (थाईलैंड) से जुड़े डबल पासपोर्ट मामले आदि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है।

आरोपी ने अपनी पकड़ दिखाने के लिए पूर्व में तैनात एक पीपीएस अधिकारी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी और उन्हें अपना सगा चाचा बताकर पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाता था। थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि इसके पीछे छिपे किसी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें