फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: अगले महीने शहरवासियों को मिलेगा सिक्सलेन, तीन फोरलेन व एक फ्लाईओवर का तोहफा

Wed, 18 Mar 2026 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

नौसड़-पैडलेगंज सिक्सलेन, जिला जेल बाईपास मार्ग फोरलेन, भटहट-बांसस्थान फोरलेन, जगदीशपुर सरैया फोरलेन मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। यहां बहुत ही मामूली कार्य बचा है। इसके अलावा पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौक तक फोरलेन फिर बेतियाहाता चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण, बरगदवां फ्लाईओवर भी मार्च तक बन जाएगा।
 
विज्ञापन
फिराक चौराहे से पैडलेगंज सड़क। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरवासियों को अगले महीने एक सिक्स लेन और तीन फोरलेन का तोहफा मिलने जा रहा है। बरगदवां फ्लाईओवर और बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग भी बनकर तैयार हाे जाएगा। मार्च तक सारे कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में इन परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। वहीं, दो फोरलेन अप्रैल तक तैयार करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन


नौसड़-पैडलेगंज सिक्सलेन, जिला जेल बाईपास मार्ग फोरलेन, भटहट-बांसस्थान फोरलेन, जगदीशपुर सरैया फोरलेन मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। यहां बहुत ही मामूली कार्य बचा है।

इसके अलावा पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौक तक फोरलेन फिर बेतियाहाता चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण, बरगदवां फ्लाईओवर भी मार्च तक बन जाएगा। पैडलेगंज से नौसड़ एवं देवरिया बाईपास को जोड़ने वाला फ्लाईओवर 15 अप्रैल तक बन जाएगा। इन सभी परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा ने 10 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में की और शेष कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि चारफाटक-असुरन फोरलेन, एचएन सिंह चौराहा से हड़हवा फाटक-गोरखनाथ मंदिर मार्ग का कार्य अप्रैल तक पूरा करा लिया जाएगा।

कमिश्नर ने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग की धीमी कार्य प्रगति पर संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। गोरखपुर-पिपराइच व मानीराम से बालापार-टिकिरिया मार्ग और झुगिंया-फर्टिलाइजर मार्ग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने एसडीएम को बची हुई रजिस्ट्री को एक सप्ताह में करने के साथ ही कार्य को तेज गति से करने का निर्देश दिया। हार्बर्ट बंधा फोरलेन मार्ग को तय समय सीमा में पूर्ण कराने, विरासत गलियारा का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, डीएफओ विकास यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें