फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रंगदारी मांगने व फर्जी केस में फंसाने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के एक ट्रेडिंग कारोबारी ने एक व्यक्ति पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, फर्जी मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककरहवा निवासी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं। आरोप है कि जन संजय सिन्हा ने निवेश करने के बाद ट्रेडिंग में 15 प्रतिशत अनिवार्य लाभांश देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें अलग-अलग शहरों में फर्जी आपराधिक मामलों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने कंपनी के बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों में कुल 3.11 लाख रुपये जमा कराए थे। इसके बाद लाभांश के रूप में 5.65 लाख रुपये वापस लेने के बावजूद वह लगातार व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से 15 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें