फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ताला तोड़कर चोरी के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में रेलवे के चीफ कंट्रोलर के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने पड़ोस के दो युवकों समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गया था। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

शिवपुर सहबाजगंज निवासी अनिरुद्ध कुमार रेलवे में चीफ कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तहरीर के अनुसार, 30 जून को घर लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी और अगले दिन गुलरिहा थाने में प्रार्थना पत्र दिया। अनिरुद्ध कुमार के मुताबिक, परिवार दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होकर लौटा तो घर से 25 चांदी के सिक्के, एक पायल, दो जोड़ी पायल, आईफोन-17 मोबाइल और चांदी का कुंजी-पास गायब मिला। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम के बेटे अंशु, छोटू और उनके एक अज्ञात साथी पर चोरी का आरोप लगाया है।
पीड़ित का दावा है कि उनके पास घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें चोरी के सामान के बंटवारे और उसे बेचने से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड हुई है। उनका आरोप है कि थाने स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर गुलरिहा पुलिस ने अंशु, छोटू और एक अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें