फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेसवार्ता के दौरान हंगामे में तीन नामजद समेत 12 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र स्थित प्रेस क्लब में शनिवार को समाजवादी पार्टी की प्रेसवार्ता के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की तहरीर पर तीन नामजद समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मारपीट, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नगीना प्रसाद साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 2:15 बजे सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम की प्रेसवार्ता चल रही थी। इसी दौरान अंशुमान सिंह अपने पुत्र कमलेश सिंह, विमलेश सिंह और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ और उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। तहरीर में कमलेश और विमलेश पर असलहे से फायर करने का आरोप लगाया गया है। साहनी के मुताबिक फायर मिस होने के बाद दोनों ने धमकी दी।
तहरीर के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे पार्टी नेता संजय पहलवान तुरैहा को भी गाली देकर धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी असलहा लहराते हुए दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर चले गए। घटना के दौरान प्रेस क्लब में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें