फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विवाहिता को भगा ले जाने के आरोप प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की पहचान जोगिया थाना क्षेत्र के सजनी गांव निवासी फैजान पुत्र नजरे हुसैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता की सास ने बताया कि 12 नवंबर की रात करीब 10 बजे आरोपी उनकी बहू को बहला-फुसलाकर ले गया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि विवाहिता को बरामद कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें