फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में मारपीट, छह लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के डड़वाघाट गांव में पुरानी रंजिश और मकान पर कब्जे के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी अशोक कुमार द्विवेदी ने तहरीर में बताया कि 15 नवंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे रामबिलास, शिवकुमार, शैल कुमारी, संगीता, इंदू और प्रेमशीला उर्फ नीतू उनके मकान पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर वे जबरन घर में घुस आए और मारपीट की। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें