फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार सैन्यकर्मी ने स्कूटी से जा रही युवती से की थी छेड़छाड़, 24 घंटे बाद केस दर्ज

Wed, 19 Feb 2020 08:45 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार (गोरखपुर)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
कैंट इलाके के गिरधरगंज में सरेराह स्कूटी सवार युवती से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को कार सवार सैन्यकर्मी संतोष कुमार मिश्रा पर केस दर्ज किया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


युवती के चाचा की तरफ से दी गई तहरीर में आरोप है कि इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती मंगलवार की सुबह 6.30 बजे स्कूटी से मोहद्दीपुर की तरफ से घर जा रही थी। अभी वह गिरधरंगज के पास पहुंची थी कि कार सवार एक युवक उसका पीछा करने लगा। कार सवार ने अश्लील बातें कहनी शुरू की और  तीन किलोमीटर तक पीछा कर युवती को इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रोक लिया। युवती ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, फिर पुलिस ने जांच शुरू की।

कार के नंबर के आधार पर छानबीन हुई तो पता चला कि आरोपित शख्स सैन्यकर्मी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को पुलिस चौकी पर बुुलाया। चौकी पर पहुुंचे आरोपित ने बताया कि कार से स्कूटी में ठोकर लग गई थी, जिसे लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार को फिर चौकी पर बुलाया था। आरोपित के न आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। युवती के चाचा की तहरीर पर आरोपित संतोष कुमार मिश्रा पर अश्लील हरकत और छेड़खानी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप सिद्ध हुआ तो यह हो सकती है सजा
अगर आरोप सिद्ध हुआ तो आरोपित को दोनों धाराओं में अधिकतम तीन वर्ष कारावास की सजा हो सकती है और जुर्माना भी लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें