फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर हाईवे जाम करना ग्रामीणों को पड़ा भारी, 150 लोगों पर होगी एफआईआर

Wed, 15 Jul 2020 07:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • गगहा इलाके के राजपुर गांव के ग्रामीणों ने जाम किया था हाईवे
  • युवक की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज करने की कर रहे थे मांग

 
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर गगहा इलाके के राजपुर गांव में राहुल यादव की मौत के मामले में हत्या की धारा लगाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को गगहा चौराहे पर गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने जाम लगाने वाले 15 नामजद ग्रामीणों समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी फैलाने, जाम लगाने की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजपुर गांव में बीते 8 जुलाई को बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने राहुल यादव (21) के घर पर चढ़कर मारपीट की थी। मारपीट में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर कमिश्नर, गीडा और डीपीआरओ दफ्तर भी दो दिन के लिए बंद, ये है बड़ी वजह
विज्ञापन


इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने मनबढ़ों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग करते हुए मंगलवार को गगहा चौराहे पर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात पुलिस ने दरोगा प्रधान यादव की तहरीर पर गरयाकोल के प्रधान कर्मवीर यादव, साधू यादव, प्रीति सिंह, संजय यादव, दुर्गेश यादव उर्फ दीपू, संदीप यादव, धनंजय सिंह, गुड्डू सिंह, छात्र नेता अमन यादव, अर्जुन सिंह, विखा यादव, धीरज यादव, सचिन यादव, अमित यादव, दीपक यादव समेत 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें