फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 10 साल से बनाता रहा युवक शारीरिक संबंध, शादी की जिद पर अड़ी तो युवक ने किया इनकार

Thu, 28 Jan 2021 08:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महुली क्षेत्र के एक युवती से उसी गांव का युवक संपर्क बनाया। उसके बाद शादी का झांसा देकर दस साल से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन


युवती शादी की जिद की तो युवक ने इनकार कर दिया। युवती बृहस्पतिवार को थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया। 20 वर्षीय युवती और 30 वर्षीय युवक एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों के  बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं।

युवती का आरोप है कि युवक उसके साथ शादी का झांसा देकर दस साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी शादी की बात करती थी तो टाल मटोल करता था। युवक के इस कृत्य में उसके परिजन भी सहयोग करते रहे। उधर, युवक की शादी कहीं अन्यत्र तय हो गई।
विज्ञापन


14 मई को युवक की शादी की तिथि पर तय हो गई। इस बात की जानकारी होने पर युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया जिससे दुखी होकर युवती महुली थाने पहुंची और तहरीर दी। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक के कृत्य से उसे समाज में अपमान झेलना पड़ रहा है।

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि युवती के मां-बाप नहीं हैं। आरोपी राम सिंह शादी के जाल में फंसा कर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें