फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ललित कला महोत्सव का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय ललित कला महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि देवरिया के पूर्व सांसद डॉ. रामापति राम त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रतिभा का सही विकास जीवन में सफलता दिलाता है। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष गंगा दयाल श्रीवास्तव ने जिज्ञासा और सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखने पर जोर दिया। कला प्रतियोगिता में एमजी पीजी कॉलेज के प्रतिभागियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। समारोह में 51 विद्यालयों के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें