फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्नातक के विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का रास्ता साफ हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विषम सेमेस्टर के अर्ह विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल चार सितंबर से 21 सितंबर तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित स्नातक पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि में परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, समर्थ पोर्टल के माध्यम से होने वाले प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के पंजीकरण को इस प्रक्रिया से अलग रखा गया है। समर्थ पोर्टल से होने वाले पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय की ओर से अलग से सूचना जारी की जाएगी। यह सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें