फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब में पानी मिलाकर बेचने का आरोप, लाइसेंसी समेत तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ स्थित माडल शाप में शराब में पानी मिलाकर बेचने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की जांच में कई नमूनों की तीव्रता निर्धारित मानक से कम मिली। विभाग की तहरीर पर गीडा पुलिस ने दुकान के लाइसेंसी सुधीर जायसवाल, विक्रेता संजय सिंह और विजेंद्र जायसवाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने दो सितंबर को माडल शाप नौसड़ का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान लाइसेंसी सुधीर जायसवाल के अलावा विक्रेता संजय सिंह और विजेंद्र जायसवाल दुकान पर मौजूद मिले। टीम ने अलग-अलग ब्रांड और धारिता की कुल 31 सीलबंद शराब की बोतलें बरामद कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट में इम्पीरियल ब्लू समेत कई ब्रांड की शराब के नमूनों की तीव्रता निर्धारित मानक से कम पाई गई। आबकारी विभाग की तहरीर के अनुसार, शराब में पानी मिलाकर उसकी तीव्रता कम करने के बाद ग्राहकों को बिक्री किए जाने की आशंका है। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने की भी बात कही गई है। कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब के नमूने सील किए और बरामद सामग्री का विवरण दर्ज किया। आबकारी निरीक्षक जोन-दो श्याम नारायण की तहरीर पर गीडा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र छह, गोला के अलावा सिपाही अनिल चौधरी, विकास मिश्रा, शरद कुमार वर्मा और राघवेंद्र वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें