फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन बंटवारे में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

Thu, 06 Apr 2023 04:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो भटहट।

सार

बैलों निवासी जयप्रकाश की पत्नी नीतू सफाई कर्मी हैं। नीतू ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मंगलवार को 3:20 बजे हिस्सा बंटवारे की बात को लेकर पट्टीदारों ने उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों गांव में हिस्सा बंटवारे को लेकर मंगलवार को पट्टीदारों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से महिला सफाई कर्मी समेत तीन लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो को गंभीर चोट आने की वजह से मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बैलों निवासी जयप्रकाश की पत्नी नीतू सफाई कर्मी हैं। नीतू ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मंगलवार को 3:20 बजे हिस्सा बंटवारे की बात को लेकर पट्टीदारों ने उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे।

मारपीट में नीतू व उसके पति जयप्रकाश को गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान जयप्रकाश बेहोश होकर गिर गए। एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है दोनों का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। जबकि उसके पुत्र अंश को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


नीतू की तहरीर पर पुलिस ने केदार, वशिष्ठ, राबडी, आकाश, मनीषा, माधुरी, निशा, मालती, सन्तोष, अभिमन्यू, नरेन्द्र, ममता, शिवप्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें