फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छठ भंडारे में दो पक्षों में मारपीट, चले ईंट-पत्थर, आठ घायल

Tue, 21 Nov 2023 10:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कनपुरवा में विनोद निषाद व बालकेश निषाद के बीच रंजिश है। दोनों पक्ष गांव में हो रहे छठ पूजा के बाद कुंवर के घर पर भंडारा में भोजन करने गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इनके परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह लाठी-डंडा लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिए।
विज्ञापन
सहजनवां में मारपीट के दौरान आठ लोग घायल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सहजनवां के कनपुरवा में सोमवार की रात साढ़े छठ भंडारे के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायल मनोज, विनोद, राजेन्द्र, विमला देवी, सुशीला को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कनपुरवा में विनोद निषाद व बालकेश निषाद के बीच रंजिश है। दोनों पक्ष गांव में हो रहे छठ पूजा के बाद कुंवर के घर पर भंडारा में भोजन करने गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इनके परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह लाठी-डंडा लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छठ घाट से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर; भाई की आरोपियों ने की पिटाई

विज्ञापन

भंडारे में अचानक मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। गांव वालों ने बीच बचाव करने के साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई। आरोप है कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर व ईंट से भी हमला किया है।

इसे भी पढ़ें: हादसे में बाइक सवार घायल, ग्रामीणों ने गोरखपुर-वाराणसी हाइवे जाम किया

एक पक्ष से विमला देवी, बबलू, सुशीला, बटोही घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से राजेंद्र निषाद, विनोद, रुमाली देवी, मनोज घायल हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें