आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर महिला ने अपने पति को फोन करके बुला लिया। महिला के पति ने आते ही राज कुमार से विवाद कर लिया। गाली देते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद मौजूद स्टॉफ ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने बैंक कर्मियों गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 600 रुपये कम मिलने पर विवाद हुआ है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बैंक का अंदरूनी मामला है
एक्सिस बैंक के असिस्टेंट बाइक प्रेसिडेंट राज कुमार मणि ने कहा कि जो घटना हुई है, उसका केस दर्ज कराया गया है। यह बैंक का अंदरूनी मामला है। इसमें बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से साफ निर्देश है कि कोई भी बयान नहीं दिया जाएगा। इस वजह से मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं।