फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ पर उपद्रव के आरोप में केस, पांच का चालान, पैडलेगंज हाइवे पर हुई थी दो गुटों में मारपीट

Tue, 28 Jan 2020 07:33 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैडलेगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने बीते 24 जनवरी की देर रात रकम के बंटवारे के विवाद में ठेकेदारों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ नामजद पर उपद्रव के आरोप में केस दर्ज कर उनमें से पांच का चालान कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई चौकी इंचार्ज आजाद चौक मनीष कुमार यादव की तहरीर पर की है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पैडलेगंज हाइवे पर गोपलापुर पेट्रोल पंप के सामने बीते 24 जनवरी की रात मिट्रटी खनन की रकम के बंटवारे को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई थी। आसपास के लोगों के अनुसार वहां हवा में गोलियां भी चलाई गई थीं। राहगीर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने कार में सवार चार आरोपितों को भागते समय घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से स्कार्पियो भी कब्जे में लिया था।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक बड़गो और भरवलिया निवासी कुछ लोग मिट्टी खनन कराते हैं। दो गुट इस समय अलग-अलग काम कर रहे हैं। रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। शुक्रवार की रात दोनों पक्ष पैडलेगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप पर आमने-सामने हो गए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने जांच के बार चौकी इंचार्ज की तहरीर पर बड़गो निवासी पन्नू, कजाकपुर निवासी आलम, बलराम निषाद, गेहुंआसागर निवासी शाहिद अहमद, विशुनपुरा निवासी बृजभूषण, चंद्रशेखर, भरवलिया निवासी अनिल यादव और गोपालपुर निवासी प्रमोद यादव पर उपद्रव करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पन्नू, आलम, बलराम, शाहिद समेत पांच को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं पुलिस ने स्कार्पियो और कार को सीज कर दिया है। इंस्पेक्टर रामगढ़ताल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें