यह ट्रेन खलीलाबाद से दोपहर 3:10 बजे, बस्ती से 3:50 बजे, गोंडा से शाम 5:15 बजे, सीतापुर से शाम 7:45 बजे, शाहजहांपुर से रात 9:55 बजे, बरेली से अगले दिन रात 12:40 बजे, मुरादाबाद से रात 2:15 बजे और गाजियाबाद से सुबह 4:24 बजे रवाना होगी।
वापसी में 05114 दिल्ली-गोरखपुर आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 18 नवंबर को दिल्ली से सुबह 8:10 बजे चलेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए उसी दिन रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एलएसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 और शयनयान श्रेणी के आठ कोच शामिल होंगे।