फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जंगल कौड़िया टोल प्लाजा पर जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां, मारपीट के आराेपी छह बाल अपचारी पकड़े गए

Thu, 12 Nov 2026 06:16 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी

सार

घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन वीडियो में कुछ लोग लात-घूंसों और कुर्सी से मारपीट करते दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोग लेगगार्ड और कुर्सी लेकर आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक कार से पांच लोग उतरकर मारपीट में शामिल होते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया टोल प्लाजा पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। नौ नवंबर की रात करीब 12:30 बजे हुई घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें लोग लात-घूंसों, कुर्सियों और बाइक के लेगगार्ड से मारपीट करते दिख रहे हैं। मामले में पुलिस ने छह बाल अपचारियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन



 
Trending Videos

चिलुआताल थाना क्षेत्र से हुई थी विवाद की शुरुआत

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत चिलुआताल थाना क्षेत्र में हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के युवक जंगल कौड़िया टोल प्लाजा पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। मामले में पीपीगंज के हनुमंत नगर निवासी राहुल जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की रात वह अपने मित्र सोनू यादव और ताहिर के साथ टोल प्लाजा के पास एक चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान चार पहिया और दोपहिया वाहनों से करीब 15 से 20 लोग पहुंचे और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंचे राहुल को भी पीटा

बीच-बचाव करने पहुंचे राहुल को भी जमीन पर पटककर बाइक के लेगगार्ड और लोहे की रॉड से पीटा गया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। राहुल की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि छह बाल अपचारियों को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

तीन वीडियो में दिखी मारपीट की अलग-अलग तस्वीरें

घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। आठ सेकंड के वीडियो में कुछ लोग लात-घूंसों और कुर्सी से मारपीट करते दिख रहे हैं। वहीं, 29 सेकंड के वीडियो में लेगगार्ड और कुर्सी लेकर आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। जबकि तीसरे एक मिनट 28 सेकंड के वीडियो में टोल प्लाजा पर कुछ लोग खड़े होकर बातचीत करते दिखते हैं। इसी दौरान एक कार पहुंचती है, जिसमें से पांच लोग उतरते हैं और मारपीट में शामिल हो जाते हैं। वीडियो में एक व्यक्ति बाइक का लेगगार्ड और कई अन्य कुर्सियां लेकर हमला करते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

मेंहदरिया गैस एजेंसी के पीछे से पकड़े गए छह बाल अपचारी

पीपीगंज पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार 12 नवंबर को पुलिस ने मेंहदरिया गैस एजेंसी के पीछे से छह बाल अपचारियों को पकड़ा। सभी चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें