फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: छठ के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली तक चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

Fri, 13 Nov 2026 12:24 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

इस त्योहार स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एलएसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 और शयनयान श्रेणी के आठ कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व के बाद ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से दिल्ली के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05113 गोरखपुर-दिल्ली आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 17 नवंबर को गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 5:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

यह ट्रेन खलीलाबाद से दोपहर 3:10 बजे, बस्ती से 3:50 बजे, गोंडा से शाम 5:15 बजे, सीतापुर से शाम 7:45 बजे, शाहजहांपुर से रात 9:55 बजे, बरेली से अगले दिन रात 12:40 बजे, मुरादाबाद से रात 2:15 बजे और गाजियाबाद से सुबह 4:24 बजे रवाना होगी।

वापसी में 05114 दिल्ली-गोरखपुर आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 18 नवंबर को दिल्ली से सुबह 8:10 बजे चलेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए उसी दिन रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एलएसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 और शयनयान श्रेणी के आठ कोच शामिल होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें