फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साथी सिपाही ने खाते से 55 हजार रुपये उड़ाए, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी सिपाही और उसके पिता के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज
विज्ञापन

- दोनों ही सिपाही पुलिस लाइंस में हैं तैनात, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पुलिस लाइंस में रहने वाले एक सिपाही के खाते से उसके ही साथी सिपाही ने चोरी से 55 हजार रुपये अपने पिता के खाते में भेज दिया। खाता में रकम कम होने पर सिपाही ने जब बैंक से जानकारी ली तो उसके होश उड़ गए।
पीड़ित सिपाही अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आरोपी सिपाही विपिन शुक्ला, उनके पिता के खिलाफ चोरी और जालसाजी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइंस में रहने वाले अशोक कुमार सिंह ने तहरीर में लिखा है कि उनके खाते से 55 हजार रुपये मेरे बगैर जानकारी के निकाल लिए गए।
बैंक में जाकर जानकारी करते पर बैंक ने प्रिंट आउट निकालकर दिया। जिससे पता चला कि आरक्षी विपिन शुक्ला, जो वर्तमान में पुलिस लाइंस में हैं, उसने पिता के साथ मिलकर जालसाजी कर ली है।
यह जानने के बाद अशोक सिंह के होश उड़ा गए। उन्होंने दोस्त से जानकारी हासिल करना चाहा तो आरोपी ने इस बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद पीड़ित सिपाही ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें