फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुबह ठंड का अहसास, दिन में धूप से राहत

Sun, 07 Jan 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तीन दिनों तक कोहरे और धुंध के असर के बाद शनिवार को सूर्यदेव के दर्शन हुए तो ठंड से मामूली राहत मिली। दोपहर में धूप निकलने पर लोग पार्क और छत पर बैठे मिले। हालांकि सुबह और शाम को ठंड जारी है। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। जबकि हवा में नमी का स्तर 79 से 87 प्रतिशत तक बना रहा।


शनिवार की सुबह कोहरे व धुंध से गलन बरकरार रही। हालांकि दिन में धूप निकलने से गलन का असर कम रहा। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने लगा और दोपहर 12 बजे तक धूप निकल आई, जिसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। शाम तक धूप का असर रहा। हालांकि शाम ढलने के साथ एक बार फिर गलन भरी ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते तापमान की वजह से दोपहर की गुनगुनी धूप लोगों को अच्छी लग रही है। पार्कों आदि में बुजुर्गों को धूप का मजा लेते देखा गया। वहीं, शाम 4 बजे तक भी लोग धूप सेंकते नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। सुबह कोहरा छाया रहेगा बाद में आसमान साफ रहने का संभावना जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें