फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वार्ड-58 के लोगों को सता रहा डेंगू का डर

Sun, 10 Sep 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के वार्ड संख्या-58 के लोगों को डेंगू का डर सता रहा है। कारण यह कि इस वार्ड में सफाई नहीं होने से ज्यादातर नालियां चोक हैं। गड्ढों में गंदा पानी भरा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़े से उठने वाली बदबू से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड में सफाई कर्मी नियमित आते ही नहीं हैं। इससे वहां गंदगी का अंबार लगा रहता है।
विज्ञापन

वार्ड का दरियाचक भट्ठा जो स्थानीय पार्षद के आवास के पास ही स्थित है, वहां की सड़क पर जलभराव है। कीचड़ के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल रहता है। वार्ड के अजय नगर चौक पर स्थित सब्जी की दुकान के सामने कूड़े का ढेर लगा है। सफाईकर्मी के नियमित नहीं आने के कारण छुट्टा पशु कूड़े को सड़क पर फैला देते हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत तो होती ही है, आसपास के लोग कूड़े से उठने वाली बदबू से परेशान रहते हैं।
इस वार्ड की ज्यादातर नालियां चोक हैं। महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इससे जलनिकासी भी इस वार्ड की बड़ी समस्या है। जल निकासी नहीं होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास भी नियमित सफाई नहीं हो पाती है। इससे पार्क में आने वाले लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन




वार्ड में आता है पीने का गंदा पानी
सूर्यकुंड वार्ड के दरियाचक, अजय नगर, मदरसा चौक सहित कई इलाकों में लोगों को महीनों से पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल आपूर्ति का पानी गंदा आता है। इसकी शिकायत भी जिम्मेदारों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में वहां के लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें