फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटों से विवाद के बाद पेड़ पर लटका मिला पिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहजनवां इलाके की घटना, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन

पाली। सहजनवां क्षेत्र के एक गांव में बेटों से विवाद के बाद पिता का शव सहजन के पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला। उसकी पहचान घघसरा के तिवरान गांव निवासी रामवृक्ष (58) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। देर शाम पोस्टमार्टम में भी खुदकुशी की पुष्टी हुई। सहजनवां थाना प्रभारी महेश चौबे ने कहा कि छानबीन में पता चला है कि रामवृक्ष अवसाद में रहता था। इस वजह से ही उसने खुदकुशी कर लिया। अगर कोई तहरीर पड़ती है तो आगे जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रामवृक्ष के पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके चार लडके राकेश, सत्यकेश, हरिकेश और महेश हैं। चारो मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा कि शनिवार रात में रामवृक्ष का लड़कों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रविवार सुबह घर से थोड़ी दूरी पर रामवृक्ष का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों का कहना है कि रामवृक्ष अपने खेत में बने टिन शेड में रात के समय रहते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें