फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटे पर लगे आरोप को मानने को तैयार नहीं पिता, बोले - शुभम ऐसा लड़का नहीं था

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शुभम की हत्या के बाद परिवार के लिए सबसे मुश्किल उसकी मौत की वजह को स्वीकार करना है। पिता स्वदेश मिश्रा बेटे पर आरोपी की पत्नी से संबंध होने के आरोप को मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि आरोपी को शुभम पर शक था तो वह परिवार के सामने अपनी बात रख सकता था। उनका कहना है कि आरोपी की पत्नी को शुभम के साथ ब्यूटी पार्लर का काम सीखने और बैंक से रुपये निकालने के लिए भेजा जाता था। ऐसे में संदेह था तो पहले परिवार से बात क्यों नहीं की गई, यह सवाल उन्हें परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं, बड़े पिता नागेंद्र मिश्रा कहते हैं कि शुभम हंसमुख स्वभाव का था। पढ़ाई-लिखाई के साथ घर के काम में भी हाथ बंटाता था। आरोपी का नाम सामने आने के बाद परिवार के लोग स्तब्ध हैं। उनके लिए शुभम की हत्या और उसके पीछे बताई जा रही वजह अब भी सवाल बनी हुई है। मां सुधा मिश्रा, भाई शिवम और बहन शालू के लिए घर में अब शुभम की यादें ही रह गई हैं। परिजन कहते हैं कि वे उसे जिस रूप में जानते थे, उसके बारे में लगाए जा रहे आरोपों को स्वीकार करना उनके लिए मुश्किल है। उधर, आरोपी के परिजन घटना पर कुछ भी बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें