फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा और बेटी का कत्ल: 'पापा दही में कुछ मिला रहे थे, मैंने खाने से मना किया लेकिन वो...'; बड़ी बेटी का खुलासा

Sat, 06 Jun 2026 01:57 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेरहम बाप ने दो मासूम बच्चों का कत्ल दर दिया। आरोपी ने बेटे और बेटी को जहर दे दिया। जिससे दोनों की तड़प तड़पकर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के बरवार खुर्द गांव में बृहस्पतिवार शाम की एक घटना पूरे इलाके के लोगों को झकझोर दिया है। आरोप है कि एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजन सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चलता है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सत्यम कुमार ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे 11 वर्षीय प्रज्ञा, आठ वर्षीय प्राची और साढ़े चार वर्षीय अक्षत हैं। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे सत्यम घर पहुंचा, जबकि उसकी पत्नी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान आरोप है कि उसने अपनी बेटी प्राची और बेटे अक्षत को जहरीला पदार्थ खिला दिया।

 

कुछ ही देर में दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

 

शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान पहले अक्षत की मौत हो गई, जबकि आधे घंटे बाद प्राची ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मासूमों की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चों के दादा अनिल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता सत्यम को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

'पापा दही में कुछ मिला रहे थे, मैंने खाने से मना किया लेकिन दोनों नहीं माने'
गोरखपुर के गीडा इलाके के बरवार गांव में हुई घटना को आरोपी की बड़ी बेटी ने सामने से देखा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके सामने पिता दही में कुछ मिला रहे थे। उसने भाई-बहन से मना किया कि उसे न खाएं लेकिन दोनों नहीं माने।

 

दरअसल, आरोपी सत्यम ऑटो चलाता है। उसकी पत्नी संजू शहर के बेतियाहाता स्थित एक मार्ट में काम करती है। वह सुबह उसे छोड़ने आया था। पत्नी ने बताया कि उसे लगा कि वह रोज की तरह छोड़ने के बाद काम पर चला जाएगा लेकिन पता नहीं वह घर क्यों गए? बताया जा रहा है कि वह रास्ते में किसी दुकान से सल्फास लेकर घर पहुंचा।

बेटी प्रज्ञा ने बताया कि शाम के समय जब पिता घर में आए तो उसने देखा, वह दही में कुछ मिला रहे थे। मुझे कुछ गड़बड़ लगा तो कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद वह प्राची और अक्षत को लेकर दूसरे कमरे में गए। वह दोनों को दही खिलाने लगे। उसने दोनों को मना किया लेकिन वह नहीं माने और दही खा लिए। इसके बाद वह दोनों बेड पर पड़े थे और पिता बाहर आकर सोफे पर बैठ गए। बाद में जब वह खिड़की से चिल्लाने लगी तो पड़ोस के लोग और दादा-दादी आए। इसके बाद उन्हें लेकर अस्पताल गए।
 

पहले भी कर चुका है मारपीट
पत्नी संजू ने बताया कि सत्यम का पिछले कुछ साल से मानसिक रोग का इलाज चल रहा है। वह कुछ समय पहले बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी था। बताया कि पहले भी कई बार वह आक्रामक हो चुका था। अक्सर वह गुस्से में आकर अजीब हरकतें करता था। संजू ही परिवार संभालती है।
 

बताया जा रहा है कि उसने कई बार पत्नी से भी मारपीट की है। इसी से परेशान होकर माता-पिता गांव में ही अपने दूसरे मकान में रहते हैं। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने जहर दिया है लेकिन कारण पूछने पर वह कुछ नहीं बोल रहा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें