फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: मुआवजे के लिए मिले काश्तकार, GDA वीसी ने कहा- सभी को मिलेगा मुआवजा

Fri, 25 Aug 2023 03:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि खोराबार से कुछ लोग मिलने आए थे। उन लोगों ने अपनी बात रखी है। उनको बताया गया है कि सभी के हितों का ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना प्रभावित काश्तकारों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को जीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात की। लोगों ने सीएम के निर्देशानुसार मुआवजा भुगतान सहित अन्य प्रक्रिया अपनाने की मांग उठाई। जीडीए उपाध्यक्ष ने सभी को आश्वास्त करते हुए कहा कि सभी को उचित भुगतान दिया जाएगा। कहा कि यदि किसी को कोई संशय हो तो वह जीडीए कार्यालय आकर जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन


जीडीए की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना लांच की गई है। इसमें जमीन और मकानों का मामला सुलझने के बाद लोग निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग कर रहे थे। इस प्रकरण में लोगों ने सीएम से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सीएम ने जीडीए और प्रशासन के अधिकारियों को मामले का उचित निस्तारण करने को कहा। सीएम ने कहा कि किसी का मकान नहीं टूटना चाहिए। इसके अलावा जमीनों का इतना मुआवजा दीजिए कि लोग आसानी से दूसरी जगह पर जाकर जमीन खरीद सकें।

इसके बाद से जीडीए के अधिकारी मामले के निस्तारण में जुटे हैं। लेकिन कुछ लोगों में इसको लेकर संदेह बना हुआ है, जिसे दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को मन्नू सिंह, ध्रुवचंद पासवान, छोटू सिंह और सत्यम शुक्ला सहित अन्य लोग जीडीए उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अपनी बात रखी। जीडीए उपाध्यक्ष ने सभी को भरोसा दिलाया कि सबके हितों का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि खोराबार से कुछ लोग मिलने आए थे। उन लोगों ने अपनी बात रखी है। उनको बताया गया है कि सभी के हितों का ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें