आरवी टैलेंट शो में प्रस्तुति देते गजल गायक चंदन दास।
- फोटो : अमर उजाला
स्वर सागर संस्था की ओर से आयोजित आरवी टैलेंट शो के फिनाले में बतौर मुख्य अतिथि मशहूर गजल गायक चंदन दास ने प्रस्तुति दी। जब उन्होंने सुरों की तान छेड़ी तो सर्द रात में भी माहौल गर्म हो गया। उन्होंने कभी तो आसमां में चांद उतरे... गाया तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पुलिस ग्राउंड गूंज उठा। इसके बाद न जी भर के देखा न कुछ बात की-बड़ी आरजू थी मुलाकात की..., पिया नहीं जब गांव में नए घड़े की पानी..., ऐसे तेरे बगैर जिए जा रहे है... गजल गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता में गायन के क्षेत्र में अनुशांत मिश्र को प्रथम, निशांत शुक्ल को द्वितीय और भास्कर को तृतीय स्थान हासिल हुआ। उज्ज्वल दुबे और उर्मिला राज को सांत्वना पुरस्कार मिला। नृत्य में कृष्णा स्टीफंस को प्रथम, हैज ट्यून को द्वितीय और साक्षी व आदर्श को तृतीय स्थान एवं इशिका और पॉप स्पाइडी को सांत्वना पुरस्कार हासिल हुआ। गायक चंदन दास ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुयश श्रीवास्तव, अवनींद्र प्रताप सिंह, रजत चौरसिया, स्मृति दत्ता जज की भूमिका में रहीं। कार्यक्रम में सुनिषा श्रीवास्तव, योगेंद्र दुबे, भरत भूषण आदि मौजूद रहे।