फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शव लाया गया तो भड़का आक्रोश...वाहन के आगे लेट गई महिला

Wed, 15 Apr 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की पुलिस से नोकझोंक, धक्का-मुक्की भी
विज्ञापन

पुलिस ने लाठियां भांजकर मामला संभाला

ब्रह्मपुर (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो स्थित बलुघट्टा टोला में निकेश का शव मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जब घर लाया गया तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। एक महिला शव वाहन के आगे लेट गई। परिजनों ने दाह संस्कार से भी इन्कार कर दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। सड़क पर लाठियां पटक कर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया।
शव घर पहुंचते ही मृतक के परिजन आरोपियों को फांसी देने की मांग करने लगे। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे दाह संस्कार करने से इन्कार करते रहे। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने शव वाहन को आगे बढ़ाने की कोशिश की, जिस पर एक महिला गाड़ी के आगे लेट गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे हटाकर वाहन को आगे बढ़ाया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के बीच बहस और धक्का-मुक्की हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया लेकिन गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे पिकअप गाड़ी से युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखते ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। इसी दौरान परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपियों को बचा रही है। आक्रोशित परिजन शव को गाड़ी से नीचे उतारने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर झड़प की स्थिति बन गई और पुलिस को लाठी पटकनी पड़ी। स्थिति बिगड़ती देख नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। हंगामे के दौरान जब परिजन दोबारा शव को उतारने लगे तो पुलिस और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सड़क पर लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पिकअप से सीधे इटौवा घाट भेजकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें