फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेल में बंदी की गोली मारकर हत्या की झूठी खबर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। जिला कारागार गोरखपुर में एक बंदी की गोली मारकर हत्या की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए शाहपुर पुलिस और सूचना विभाग को पत्र भेजा है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पोस्ट में दावा किया गया कि जिला कारागार गोरखपुर में बंद राहुल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पोस्ट में यह भी लिखा गया था कि ‘गोरखपुर जेल में बेखौफ अपराधियों ने राहुल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी है’ और इसके साथ ‘यूपी में सब चंगा है’ जैसी टिप्पणी भी की गई थी।
विज्ञापन

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी, जिसके बाद जेल प्रशासन में हलचल मच गई। मामले की जांच करने पर पता चला कि बंदी पूरी तरह सुरक्षित है और वायरल की गई सूचना पूरी तरह झूठी और भ्रामक है। इसके बाद जेल प्रशासन ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट संलग्न करते हुए शाहपुर पुलिस और सूचना विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह पोस्ट सैफ अली नामक व्यक्ति के फेसबुक पेज से साझा की गई है। संबंधित फेसबुक प्रोफाइल पर वह स्वयं को समाजवादी पार्टी का जिला सचिव बता रहा है। हालांकि, पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें