फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नकली उप्पल सिलाई मशीन बरामद, कॉपी राइट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
0- लखनऊ की ट्रेडमार्क और कॉपी राइट की टीम ने सिकरीगंंज व खजनी में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज और खजनी थानाक्षेत्र में नकली उप्पल सिलाई मशीन बेचने का मामला सामने आया है। निदेशक भूपेंद्र सिंह को कंपनी के नाम से नकली सिलाई मशीन बेचे जाने की जानकारी मिली। उन्होंने पहले अपने स्तर से जांच की फिर अपने लखनऊ की लीगल फर्म जो कंपनी का ट्रेडमार्क और कॉपी राइट के विधिक मामले को देखती है, को सूचना दी। गोपनीय जांच में पाया गया कि सिकरीगंज और खजनी में भारी मात्रा में नकली सिलाई मशीन बेची जा रही थी।
फर्म के अधिवक्ता राजन द्विवेदी को इस मामले में कार्रवाई का जिम्मा दिया गया। उन्होंने शनिवार की सुबह गोरखपुर आकर पुलिस आलाधिकारी से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। दोनों थानों की पुलिस लीगल टीम के साथ दुकान पर पहुंची। दुकान पर रखे उप्पल कंपनी के सिलाई मशीन को देखा तो इसमें कंपनी का नाम लिखा हुआ था। साथ में भूपेंद्र भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उन मशीनों को देखकर और जांच कर बताया कि ये मशीनें उनकी फैक्टरी जालंधर से नहीं बनी है। सभी नकली मशीनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया और दोनों फर्मों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें