मानव संपदा एप में कई खूबियां हैं। डुप्लीकेसी तत्काल पकड़ में आ जाएगी। सभी की सर्विस बुक ऑनलाइन होगी और उसे अपडेट भी किया जा सकता है। हाजिरी हो या अवकाश या फिर शिक्षकों आदि की गोपनीय सूचना सभी का इसमें प्रावधान है।
47 बर्खास्त, 33 निलंबित और 20 के खिलाफ चल रही जांच
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले 47 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं 33 शिक्षक निलंबित हैं। इसके साथ ही 20 से अधिक शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही उन्हें भी निलंबित किया जाएगा।
बर्खास्त फर्जी शिक्षिकाएं
प्राची मिश्रा, वंदना उपाध्याय, मधुलिका सिंह, वंदना सिंह, नम्रता सिंह, मंजू देवी, साइमा इस्लाम, शिप्रा श्रीवास्तव, सरिता चौरसिया, रेखा, सत्या सिंह।
बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि दूसरे के प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मैनें खुद ही 37 बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। निलंबित शिक्षकों की जांच खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से की जा रही है। आरोप सत्य पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।