फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में नकली सैनिटाइजर की फैक्टरी का पर्दाफाश, टीम ने कारोबारी को पकड़ा

Tue, 21 Apr 2020 08:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नकली सैनिटाइजर की फैक्टरी का पर्दाफाश हुआ है। औषधि विभाग और पुलिस की टीम ने मिलकर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के राजेंद्र नगर इलाके में नकली सैनिटाइजर की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से सत्यजीत जायसवाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री से बल्क मात्रा में बड़े-बड़े गैलन और प्लास्टिक की बॉटल में सैनिटाइजर, उसके बनाने के उपकरण, ढक्कन, लेबल और अल्कोहल बरामद किया गया है।  

मंगलवार को गोरखनाथ थाना इलाके के स्वामी दयानंद नगर शास्त्री नगर के निवासी सत्यदीप जायसवाल के घर खाद्य व औषधि विभाग ने छापा मारा। घर के अंदर से 60 एमएल, 100 एमएल, 450 एमएल, 1000 एमएल के सैंकड़ों बोतल सैनिटाइजर की मिलीं। 
विज्ञापन


घर के अंदर से पांच लीटर से लेकर पचास लीटर तक के गैलन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कैमिकल रखा था। नौ बोरा खाली डिब्बा, ढक्कन, मोती हैंड सैनिटाइजर और जीडी केयर प्रोडक्ट के स्टिकर सहित अन्य उपकरण प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को खाद्य व औषधि विभाग की टीम ने गोरखनाथ पुलिस के साथ दबिश डाली है जिसमें पता चला की सत्यदीप जायसवाल अपने मकान में ही अवैध तरीके से सैनिटाइजर बना रहा था। आरोपी हम होलसेलर को नकली सैनिटाइजर बेच रहे थे वो रिटेलर को बेचते थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें