फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान इन जांबाजों ने दिखाई बहादुरी, ऐसे किया 'महादान'

Tue, 21 Apr 2020 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान ब्लड बैंकों को रक्त की कमी से उबारने के लक्ष्य से पंजाबी अकादमी और धर्मशाला पुलिस चौकी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार को धर्मशाला चौकी के सामने किया गया।
विज्ञापन


32 महादानियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। अमर उजाला फाउंडेशन का शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग रहा। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह, पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू और जटांशकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने फीता काटकर किया।

धर्मशाला चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए रक्तदान कराने में सराहनीय भूमिका निभाई। गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने महादानियों का स्वागत, पंजीकरण, जांच आदि की औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका रहा विशेष सहयोग

गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल, मेडिकल अफसर डॉ. एसके सिंह, नोडल अफसर राजीव तिवारी, काउंसर शोभा राय, चंद्रशेखर यादव, चांदनी गिरी के साथ अनूप गुप्ता, अरविंद गुप्ता, शनि गुप्ता, भोला गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, हरिशचंद्र जायसवाल, शमशाद राही, विजय श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, अविनाथ गुप्ता, सतीश, अमित, संतोष, बब्लु, ह्दयेश पुरी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें