फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नकली ने बढ़ाईं घटनाएं, अब असली पुलिस कर रही जागरूक

Mon, 27 Dec 2021 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर में पुलिस द्वारा जागरूक करने के लिए लगाया गया लाउडस्पीकर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में असली पुलिस वालों की वर्दी का खौफ दिखाकर बदमाशों ने ठगी की ताबड़तोड़ घटनाएं की हैं। अब इससे निपटने के लिए पुलिस सतर्कता बढ़ाने के साथ ही आम लोगों को जागरूक करना शुरू कर दी है। प्रमुख बाजारों में लाउडस्पीकर की मदद से पुलिस लोगों को जागरूक कर संदेश दे रही है कि बिना वर्दी वाले रोकें तो चेकिंग के नाम पर झांसे में ना आएं। संदेह होने पर तत्काल 112 या 100 पर पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन


यह संदेश उन बाजारों और रास्तों में दिया जा रहा है जहां पर अक्सर घटनाएं होती हैं और बाहर से व्यापारी खरीदारी के लिए आते हैं। ऑटो की मदद से भी जागरूकता संदेश का एनाउंसमेंट कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में बाहर से आने वाले छोटे व्यापारी हों या फिर आम लोगों को चेकिंग के नाम पर ठगने वाले नकली पुलिस वाले असली पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बने हुए हैं। वे जब चाहते हैं वारदात कर फरार हो जाते हैं और पुलिस जांच के नाम पर ताकती रह जाती है। यही वजह है कि पुलिस अब इनसे निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने लगी है ताकि उन्हें बदमाशों के झांसे में आने से बचाया जा सके। हालात यह है कि सिर्फ तीन-चार महीने की बात करें तो सात घटनाएं सामने आ चुकी है। मगर एक का भी पर्दाफाश नहीं हो सका।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन कुमार ताडा ने बताया कि जालसाजी की घटनाएं बढ़ने पर लोगों को पुलिस जागरूक कर रही है। किसी को भी पुलिस के नाम पर रोका जाए तो उसका आईकार्ड मांगे। कुछ ना समझ में आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। बिना वर्दी कोई भी हो इसकी सूचना तत्काल देनी चाहिए।
 

विज्ञापन

हाल में हुईं घटनाएं

एक नवंबर : कोतवाली इलाके के घोष कंपनी के पास लखनऊ के व्यापारी से चेकिंग के नाम पर धौंस देकर 80 हजार रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए।
14 नवंबर : शाहपुर इलाके में चेकिंग के नाम पर युवक से जालसाजी।
23 अक्तूबर : कोतवाली के काली मंदिर के पास महराजगंज के व्यापारी से 1.50 लाख लेकर बदमाश फरार हो गए।
16 अक्तूबर : कोतवाली इलाके में ही सिद्धार्थनगर के व्यापारी को झांसा देकर बदमाश 80 हजार लेकर भागे।
5 अगस्त : कैंट के सिंघड़िया के पास से कारोबारी के मुनीम से 18 हजार की जालसाजी।
10 सितंबर : कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी के पास बदमाश चेकिंग के नाम पर झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गए।
9 सिंतबर : कैंट क्षेत्र में रेलवे स्टेशर पर एक युवक से बदमाश 17 हजार लेकर भागे।
23 दिसंबर : बेतियाहाता में खजनी की महिला के साथ जालसाजी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें