फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सेंचुरी कंपनी के नाम पर बेच रहे थे नकली दरवाजे, गोलघर की दुकान पर छापा; छह दरवाजे बरामद

Thu, 26 Nov 2026 08:07 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सेंचुरी कंपनी की शिकायत पर कैंट पुलिस ने गोलघर की एक दुकान में छापा मारा। दुकान से सेंचुरी ब्रांड के नाम वाले छह संदिग्ध नकली दरवाजे बरामद किए गए। पुलिस ने दुकानदार एहतेशाम हुसैन खान को हिरासत में लेकर कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
फ्राॅड की शिकायत पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोलघर में नामी कंपनी के ब्रांड का इस्तेमाल कर नकली दरवाजे बेचने का मामला सामने आया है। सेंचुरी कंपनी की शिकायत पर बुधवार को कैंट पुलिस ने वीनस सिनेमा परिसर स्थित जनता प्लाई हार्डवेयर एंड ग्लास में छापा मारा। दुकान से कंपनी के नाम और ब्रांड वाले छह संदिग्ध दरवाजे बरामद किए गए। पुलिस ने दुकानदार एहतेशाम हुसैन खान को हिरासत में लेकर कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Trending Videos

सेंचुरी प्लाईबोर्ड इंडिया लिमिटेड की वैधानिक प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ चेतना खन्ना ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोलघर स्थित दुकान पर उनकी कंपनी के नाम से नकली क्लब प्राइम डोर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने पहले इसकी जांच कराई, जिसमें सूचना सही पाई गई। इसके बाद एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई के लिए पुलिस सहायता मांगी। शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस की टीम ने बुधवार को दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां सेंचुरी क्लब प्राइम डोर्स और सेंचुरी प्लाई बीडब्ल्यूपी फ्लश डोर के नाम से छह दरवाजे मिले। कंपनी की प्रतिनिधि ने इन्हें नकली बताते हुए आपत्ति जताई। पुलिस ने सभी दरवाजों को कब्जे में लेकर बरामदगी की वीडियोग्राफी भी कराई।

विज्ञापन

कॉपीराइट एक्ट की धारा तहत प्राथमिकी दर्ज


कैंट पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 और 65 तथा ट्रेडमार्क एक्ट की धारा 103 और 104 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि मामले में यह जांच की जा रही है कि दुकान पर कथित नकली दरवाजों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इस कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें