फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, बजट को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए शासन ने बड़ी मंजूरी दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय की तीन परियोजनाओं के लिए करीब 11.80 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध छात्रावास के लिए 4.40 करोड़, महारानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास के लिए 4.65 करोड़ और क्रीड़ा संकुल की बाउंड्रीवाल के लिए 2.75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है। तीनों कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
कुलपति पूनम टंडन ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधाएं देने के साथ खेल परिसर को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से विद्यार्थियों को सुविधाओं का लाभ मिलेगा और विश्वविद्यालय का आधारभूत ढांचा और मजबूत होगा। गौतम बुद्ध छात्रावास के सभी कमरों की मरम्मत, महारानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास के तीन ब्लॉक और साइट डेवलपमेंट का काम कराया जाएगा। साथ ही क्रीड़ा संकुल की बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें