शहीद रवींद्र सिंह प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहीद रवींद्र सिंह प्रतिभा खोज परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को गोरखपुर क्लब सिविल लाइंस में किया गया। प्रत्येक ग्रुप से प्रथम विजेता को बाइक/स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 16,000 रुपये प्रदान किए गए। इसके अलावा प्रत्येक वर्ग से 20-20 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1500 रुपये, मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। पुरस्कार पाकर विजेताओं के चेहरे खिल उठे।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास ने कहा कि आज हर अभिभावक को यह चाहिए कि वह अपने बच्चों को न केवल शिक्षा बल्कि सामाजिक ज्ञान के लिए प्रेरित करे। विशिष्ट अतिथि शीतल पांडेय ने शहीद रवींद्र सिंह के परिवार द्वारा किए गए सामाजिक कार्यक्रम की सराहना की।
अध्यक्षता राम सिंह व संचालन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डाॅ. सत्यपाल पाल ने किया। कार्यक्रम में राजमणि पांडेय, आरपीएम एकेडमी के चेयरमैन अजय, एम्स के सर्जन डाॅ. मुकुल सिंह, जितेन्द्र राय, आदित्य प्रताप सिंह आगू, श्रवण सिंह, जयराम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
ये हैं विजेता
सीनियर वर्ग -
प्रथम - प्रियांशी गुप्ता, आरपीएम एकेडमी सिविल लाइंस
द्वितीय - यश राज आनंद, आरपीएम एकेडमी सिविल लाइंस
तृतीय - सारांश मिश्रा, जीएन नेशनल गोरखनाथ
तृतीय - उदिता सिंह, एमपी बालिका सिविल लाइंस
मध्यम वर्ग
प्रथम - वंशम राज सिंह, जीएन नेशनल स्कूल गोरखनाथ
द्वितीय - अनुष्का कीर्ति सिंह, जीएन नेशनल गोरखनाथ
द्वितीय
-
रणधीर यादव, एसटी माउंट एडी पब्लिक स्कूल
तृतीय - नमन शुक्ला, आरपीएम एकेडमी सिविल लाइंस
तृतीय - आनंद यादव, जीडी इंटर कॉलेज
जूनियर वर्ग
प्रथम - आर्यन त्रिपाठी, हेरीटेज एकेडमी
द्वितीय - ओम सिंह, जीएन नेशनल गोरखनाथ
द्वितीय - अविरल पांडेय, आरपीएम एकेडमी सिविल लाइंस
तृतीय - निशांत मणि त्रिपाठी, सेंट्रल एकेडमी शाहपुर
तृतीय - अजितेश पांडेय, जीएन नेशनल स्कूल गोरखनाथ
तृतीय - शिवम कुमार, एसएस कॉन्वेंट