पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-वाराणसी सिटी दैनिक एक्सप्रेस, गोरखपुर से रात 11.00 बजे छूटकर दूसरे दिन वाराणसी सिटी सुबह 05.05 बजे पहुंचती है, जबकि वाराणसी सिटी-गोरखपुर दैनिक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से रात 11.30 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 04.50 बजे पहुंचती है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सात जुलाई से (15131/15132) गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर दैनिक एक्सप्रेस का संचलन शुरू किया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन, यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प है। 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी दैनिक एक्सप्रेस, गोरखपुर से रात 11.00 बजे छूटकर दूसरे दिन वाराणसी सिटी सुबह 05.05 बजे पहुंचती है, जबकि 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर दैनिक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से रात 11.30 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 04.50 बजे पहुंचती है।
उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का स्टॉपेज चौरीचौरा, गौरीबाजार, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, लार रोड, बेल्थरा रोड, मऊ, दुल्लहपुर, जखनिया, सादात, औड़िहार एवं सारनाथ स्टेशनों पर है। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के तीन, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 एवं एसएलआरडी के दो समेत कुल 18 कोच लगाए जा रहे हैं।