फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कतर में फिर गूंजे धमाके, ऑफिस पहुंचकर लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईरान-इस्राइल तनाव के बीच नेशनल इमरजेंसी अलर्ट से लोगों को मिली चेतावनी
विज्ञापन


गोरखपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच संघर्ष से सोमवार को भी लोगों की चिंता बढ़ाए रखी। कतर की राजधानी दोहा में रह रहे भारतीयों ने बताया कि रविवार की सुबह के बाद सोमवार की सुबह फिर धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इस बीच शांति रही और दफ्तर भी खुल गए, लेकिन धमाकों के बाद लोगों को फिर वापस भेज दिया गया।
दोहा में मौजूद मोमिन ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:30 बजे 3-4 बार तेज आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन इसके बाद पूरा दिन और रात शांति रही। सोमवार को भी सुबह 8 से 9 बजे के बीच फिर धमाकों की आवाजें आईं। उस समय कुछ दफ्तर खुल गए थे और लोग काम पर पहुंच भी गए थे, लेकिन अलर्ट के बाद एहतियातन वापस अपने कमरों में लौट आए। उन्होंने बताया कि हर संभावित हमले से पहले मोबाइल फोन पर नेशनल इमरजेंसी अलर्ट का संदेश आ रहा है। सोमवार सुबह भी अलर्ट का मैसेज मिला, जिसमें लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिसाइल इंटरसेप्शन के दौरान आसमान में हलचल साफ दिखाई देती है। शनिवार को इफ्तार के समय भी इंटरसेप्ट की गई मिसाइल का मलबा दूर गिरता नजर आया था। हालांकि बाद में पता चला कि मलबा करीब दो किलोमीटर दूर गिरा था, लेकिन धमाके की आवाज और दृश्य से दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन


लाइट बंद कर कमरों में रहने की चेतावनी
महावीर छपरा। बेलीपार क्षेत्र के महावीर छपरा निवासी चंद्रिका निषाद पुत्र मोतीलाल निषाद करीब ढाई वर्ष पहले दुबई के अबू धाबी गए हुए थे। इन्होंने बताया कि रहने और खाने-पीने के लिए कंपनी की ओर से सारी व्यवस्थाएं दी जा रही हैं, लेकिन रात के वक्त लाइट बंद करके कमरों में ही रहने की चेतावनी दी जा रही है। गोलीबारी बमबारी को देखते हुए घर आने की कोशिश रहे हैं, लेकिन सभी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद हैं। घर वालों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें