फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आधुनिक तकनीक से बेहतर उपचार पर देशभर के विशेषज्ञ करेंगे मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
25 अक्तूबर को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा गोरखपुर फिजियोकॉनक्लेव-2026
विज्ञापन




रोबोटिक तकनीक से इलाज की संभावनाओं पर होगी चर्चा, देश के कई शहरों से आएंगे विशेषज्ञ

गोरखपुर। फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और बेहतर उपचार पद्धतियों पर चर्चा के लिए एक दिवसीय गोरखपुर फिजियोकॉनक्लेव का आयोजन 25 अक्तूबर को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन यूथ फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट उत्तर प्रदेश ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में होगा।



इस वर्ष सम्मेलन की थीम रोबोटिक रिहैबिलिटेशन रखी गई है। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष चर्चा होगी कि आधुनिक रोबोटिक तकनीकें पुनर्वास और उपचार के क्षेत्र में किस प्रकार उपयोगी साबित हो सकती हैं। विशेषज्ञ यह भी बताएंगे कि भविष्य में रोबोटिक मशीनों की मदद से मरीजों के इलाज और पुनर्वास को किस तरह अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


सम्मेलन में दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, देहरादून, पटना, रांची, वाराणसी और कानपुर समेत देश के विभिन्न शहरों से करीब एक हजार फिजियोथेरेपिस्ट, पुनर्वास विशेषज्ञ, शिक्षाविद और शोधकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। विशेषज्ञ रोबोटिक रिहैबिलिटेशन, न्यूरोलॉजिकल एवं ऑर्थोपेडिक पुनर्वास, आधुनिक उपचार तकनीकों तथा नवीन शोधों पर अपने विचार साझा करेंगे।



आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य फिजियोथेरेपी पेशेवरों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक सत्र, विशेषज्ञ व्याख्यान, शोध प्रस्तुतियां और इंटरैक्टिव चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


डॉ. रजत श्रीवास्तव (अध्यक्ष, यूथ फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन), डॉ. रविंद्र ओझा (जिला अस्पताल), डॉ. त्र्यंबक पांडे (अध्यक्ष, आईएपी गोरखपुर ब्रांच), डॉ. दिनेश दुबे (सचिव), डॉ. मानित दीक्षित, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. दिव्या सिन्हा एवं यूथ फिजियोथेरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें